Ladli Behna Yojana की 13वी किस्त होगी इस दिन जारी, इन महिलाओं को मिलेगा लाभ

Ladli Behna Yojana मध्यप्रदेश की एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है इस योजना के तहत महिलाओं की आर्थिक सहायता मध्य प्रदेश की राज्य सरकार की तरफ से की जाती है। ये एक राज्य स्तरीय योजना है जिसका लाभ केवल मध्य प्रदेश की रहने वाली महिलाओं को मिल रहा है। आपको बता दे इस योजना की शुरुआत की थी मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने। जबसे इस योजना की शुरुआत हुई है राज्य की लाखों महिलाओं की आर्थिक स्थिति बेहतर हो चुकी है। अभी तक लाभार्थी महिलाओं के अकाउंट में 12 किस्तें भेजी जा चुकी हैं, अब बारी है 13वी किस्त की, आईये जानते हैं क्या है नई अपडेट? 

लाखों महिलाओं के लिए वरदान है Ladli Behna Yojana

जब मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार आई थी तो पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तरफ से महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए लाडली बहन योजना (Ladli Behna Yojana) की शुरुआत की गई। इस योजना के तहत हर महीने महिलाओं को एक निश्चित धनराशि का लाभ सरकार की तरफ से दिया जाता है। 

ऐसा बोला गया था कि धीरे-धीरे लाभ राशि बढ़ाई जाएगी।  आपको बता दे किस योजना के तहत पहले ₹1000 की धनराशि महिलाओं के अकाउंट में ट्रांसफर की जाती थी लेकिन किए गए वादे के मुताबिक इस समय लाभ राशि बढ़ा दी गई है।

क्या है योजना का उद्देश्य

Ladli Behna Yojana का मुख्य उद्देश्य है मध्य प्रदेश राज्य की निवासी महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार लाना। इसके अलावा महिलाओं को अपने छोटे-छोटे खर्चों के लिए किसी और पर निर्भर ना रहे इसलिए सरकार की तरफ से Ladli Behna Yojana के तहत आर्थिक सहायता महिलाओं को दी जाती है। मध्य प्रदेश की लाखों करोड़ों महिलाएं अब सक्षम हो चुकी है अपना खर्च स्वयं उठाने के लिए। 

2024 में योजना के तहत मिलने वाला लाभ

इस समय महिलाओं के अकाउंट में लाभ राशि के रूप में 1250 रुपए ट्रांसफर किए जा रहे हैं। मई 2024 तक का पैसा महिलाओं के अकाउंट में जा चुका है। जब से ये योजना शुरू की गई है, इस योजना का लाभ मध्यप्रदेश की लाखों-करोड़ों महिलाओं द्वारा उठाया जा रहा है। इस तरह से देखा जाए तो ये केवल मध्य प्रदेश राज्य की ही नहीं बल्कि पूरे देश की एक महत्वपूर्ण योजना है, जो महिलाओं के हित को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई। 

इस दिन जारी की जाती है किस्त

लाडली बहना योजना 2024 के तहत हर महीने की 10 तारीख को लाभार्थी महिलाओं के बैंक अकाउंट में ₹1250 ट्रांसफर किए जाते हैं। हाल ही में लोकसभा चुनाव के चलते 12वीं किस्त को समय से पहले ट्रांसफर किया गया था। आपको बता दे महिलाओं के अकाउंट में 12वीं किस्त का पैसा 4 मई 2024 को ही ट्रांसफर कर दिया गया था। 12वीं किस्त के रूप में भी महिलाओं के अकाउंट में 1250 रुपए ट्रांसफर किए गए थे। 

Ladli Behna Yojana की 13वी किस्त का अपडेट

Ladli Behna Yojana के तहत अभी तक 12 किस्तें महिलाओं के अकाउंट में ट्रांसफर की जा चुकी है। अब बारी है 13वी किस्त की, मध्य प्रदेश की लाखों करोड़ों महिलाओं को इंतजार है कि 13वी किस्त कब जारी की जाएगी। योजना के संबंध में एक बड़ा अपडेट ये है कि सरकार जल्द ही डीबीटी के माध्यम से 13वीं किस्त ट्रांसफर कर सकती है। आपको बता दे जून महीने की 5 से 10 तारीख के अंदर 13वी भी किस्त kae पैसा ट्रांसफर किया जा सकता है। 

क्या 2024 में बढ़ायी जायेगी लाडली बहन योजना की लाभ राशि

Ladli Behna Yojana के तहत यह सरकार की तरफ से महिलाओं से ये वादा किया गया था कि ये एक लंबे समय तक चलने वाली योजना है, जिसके तहत समय-समय पर लाभराशि में भी बढ़ोतरी की जा सकती है। ऐसी सूचना सामने आ रही है कि आने वाले समय में राशि बढ़ाई जा सकती है। फिलहाल अभी महिलाओं के अकाउंट में 1250 रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिसका लाभ मध्यप्रदेश में रहने वाली 1.29 करोड़ महिलाएं उठा रही हैं। धीरे-धीरे इस राशि का अमाउंट बढ़कर 3000 रुपये तक किया जा सकता है। 

मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना 2024 के लिए आवश्यक पात्रता

  • Ladli Behna Yojana 2024 के तहत आवेदन वहीं महिलाएं कर सकती है जो मध्य प्रदेश राज्य की स्थाई निवासी हैं, जो महिलाएं दूसरे राज्य की निवासी है उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। 
  • जिन महिलाओं की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच है वह इस योजना के तहत आवेदन कर सकती हैं। 
  • इस योजना में विधवा/परित्याका/ तलाकशुदा महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं।
  • योजना के तहत आवेदन करने के लिए वहीं महिलाएं पात्र हैं जिनकी पारिवारिक आय ₹200000 से कम है। 

कैसे चेक करें लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम

  • मध्य प्रदेश की MP Ladli Behna Yojana के तहत मिलने वाली लाभराशि आपके अकाउंट में आएगी या नहीं इसको सुनिश्चित करने के लिए आपको लाभार्थी सूची चेक करनी चाहिए। 
  • बेनिफिशियरी लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर होम पेज पर दिए गए “लाभार्थी सूची” के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा, जहां पर आपके गांव, ब्लॉक और जिले के नाम का सिलेक्शन करना है। 
  • सारी जानकारी सही-सही देने के बाद आपको Submit बटन पर क्लिक करना है। 
  • जैसे ही आप फॉर्म सबमिट करेंगे आपके सामने बेनिफिशियरी लिस्ट खुल जाएगी, जिसमें आप अपना नाम आसानी से ढूंढ सकते हैं।
  • अगर बेनिफिशियरी लिस्ट में आपका नाम होगा तो आपको आने वाली लाभ राशि का किस्त का लाभ डायरेक्ट आपके अकाउंट में डीबीटी के माध्यम से मिल जाएगा। 

किन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाडली बहन योजना का लाभ

  • Ladli Behna Yojana को मध्य प्रदेश की गरीब महिलाओं के लिए शुरू किया गया है। 2024 के नियमों के मुताबिक जिन महिलाओं की उम्र 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच है उन्हें ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा। 
  • अगर 1 मई 2024 को महिला की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो चुकी है तो आगे उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा और बेनिफिशियरी लिस्ट से उनका नाम हटा दिया जाएगा। 
  • मान लीजिए अपने इस योजना के तहत 1 साल पहले आवेदन किया था और अभी तक आपको योजना के तहत मिलने वाली लाभराशि मिल रही थी। लेकिन अगर आपकी उम्र 1 मई 2024 को 60 वर्ष से अधिक हो चुकी है, तो अब आगे आपको इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। 
  • जिन महिलाओं के घर में कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी करता है या फिर टैक्स दाता है उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। 
  • इसके अलावा जो महिलाएं सालाना 2 लाख रुपये से अधिक कमा रही हैं वो भी इस योजना का लाभ नही उठा सकती हैं।

Leave a Comment