Ladli Behna Yojana की 13वीं किस्त इस दिन आएगी महिलाओं के खाते में, साथ ही इन योजनाओं का भी मिलेगा लाभ, जानिए डिटेल्स

मध्य प्रदेश में महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बहुत सी योजनाएं चलाई जा रही हैं। राज्य सरकार की तरफ से Ladli Behna Yojana भी इसी उद्देश्य से शुरू की गई थी। आपको बता दें कि इस योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की। अभी तक योजना की 12 किस्तें अकाउंट में ट्रांसफर की जा चुकी हैं, जल्द ही 13वी किस्त का लाभ भी महिलाओं को मिलने वाला है। आज हम आपको इस योजना से जुड़ी एक महत्वपूर्ण अपडेट बताने जा रहे हैं–

Ladli Behna Yojana की 13वी किस्त जल्द होगी ट्रांसफर

शिवराज सिंह सरकार की तरफ से शुरू की गई Ladli Behna Yojana सफलतापूर्वक डॉ मोहन यादव की देख-रेख में आगे बढ़ाई जा रही है। अभी तक योजना के तहत महिलाओं के अकाउंट में 12 किस्ते ट्रांसफर की जा चुकी हैं, अब महिलाओं को इंतजार है 13वी किस्त का। अगर आप भी लाभार्थी महिला है तो आपके लिए ये एक खुशखबरी हो सकती है। सरकार जल्द ही 13वीं किस्त जारी करने वाली है। हर महीने की 10 तारीख को लाडली बहन योजना की किस्त महिलाओं के अकाउंट में भेजी जाती है। आने वाली 10 जून 2024 को भी 13वी किस्त महिलाओं के अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी। ये उम्मीद की जा रही है कि13वी किस्त के रूप में  रही है 1250 रुपए की धनराशि दी जाएगी। 

कब जारी की गयी थी 12वी किस्त

4 मई 2024 को 12वीं किस्त महिलाओं के अकाउंट में ट्रांसफर की गई थी और अब ये अनुमान लगाया जा रहा है कि जैसे ही लोकसभा चुनाव के परिणाम आएंगे, 13वी किस्त महिलाओं के अकाउंट में दे दी जाएगी, जिससे उनकी आर्थिक मदद होगी। 

लाडली बहन योजना का उद्देश्य

Ladli Behna Yojana मध्य प्रदेश की एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है। मध्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से संबल और सक्षम बनाने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई। इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि मध्य प्रदेश की सभी महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हो। उन्हें अपनी जरूरतों के लिए किसी और पर निर्भर ना होना पड़े। इस योजना के तहत मिलने वाली धनराशि से महिलाएं अपना छोटा-मोटा उद्योग स्थापित कर सकती हैं।

मध्य प्रदेश की करोड़ों महिलाओं को मिल रहा है लाभ

जब मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस योजना को शुरू किया था उस समय 1.32 करोड़ महिलाओ को इस योजना के तहत ₹1000 का लाभ दिया जा रहा था। शिवराज सिंह चौहान की तरफ से महिलाओं से ये वादा भी किया गया था कि जल्द ही ₹3000 की धनराशि महिलाओं के अकाउंट में हर महीने ट्रांसफर की जाएगी। इस समय 1250 रुपए की धनराशि किस्त के रूप में महिलाओं के अकाउंट में ट्रांसफर किए जा रहे हैं और ऐसी संभावना है कि धीरे-धीरे इस राशि को ₹3000 तक बढ़ाकर कर दिया जाएगा। 

क्या मोहन यादव बढ़ाएंगे धनराशि? 

जहां एक तरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तरफ से ये वादा किया गया था कि लाडली बहन योजना की धनराशि बढ़ाई जाएगी। वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस बात का कभी जिक्र नहीं किया है। ऐसा माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश की सरकार पर काफी कर्ज हो चुका है और अब इस योजना की धनराशि को बढ़ाकर वो अधिक कर्ज भार नहीं उठाना चाहती। डॉक्टर मोहन यादव की तरफ से कई जनसभा में ये स्पष्ट कर दिया गया था कि लाडली बहन योजना की धनराशि को बढ़ाया नहीं जाएगा, 1250 रुपए की राशि ही महिलाओं के अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी। 

लाभार्थी लिस्ट में चेक करें अपना नाम

अगर आप भी मध्य प्रदेश की में रहने वाली महिला है और आप ये जानना चाहती हैं कि आपके अकाउंट में DBT के माध्यम से 13वी किस्त आएगी या नहीं तो इसके लिए ये सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि आपका नाम जारी की गई लाभार्थी लिस्ट में है या नहीं। इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लाभार्थी लिस्ट चेक करनी चाहिए। अगर आपका नाम इस लिस्ट में होगा तो आपके अकाउंट में आने वाली 10 जून 2024 को 1250 रुपए की किस्त ट्रांसफर की जाएगी। 

किन महिलाओं को मिलेगा 13वी किस्त का लाभ

  • मध्य प्रदेश की स्थाई निवासी महिलाओं को ही लाडली बहन योजना की 13वीं किस्त का लाभ मिलेगा। 
  • इस योजना के तहत तलाकशुदा, गरीब विवाहित, विधवा और परित्याक्ता महिलाएं ही आवेदन कर पाएंगी। ऐसी महिलाएं जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से ज्यादा नहीं है उन्हें ही योजना का लाभ मिल सकता है।
  • महिला आयकरदाता ना हो या महिला के परिवार का सदस्य कोई भी सरकारी कर्मचारी ना हो, तभी उस महिला को 13वी किस्त का लाभ मिलेगा।। 

इन महिलाओं को नहीं मिलेगा 13वी किस्त का लाभ

  • अगर कोई महिला सरकारी नौकरी करती है या उसके परिवार का कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी है तो वो लाडली बहन योजना में आवेदन करने की पात्र नहीं है। 
  • जिन महिलाओं का आधार कार्ड उनके अकाउंट से लिंक नहीं है उनके खाते में 13वी किस्त ट्रांसफर नहीं की जाएगी। ऐसी महिलाओं को तुरंत ही अपना बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक करवा देना चाहिए। 
  • खाते में DBT एक्टिवेट होना चाहिए और खाते का केवाईसी भी कंप्लीट होना चाहिए, वरना महिलाओ को 13वी किस्त का लाभ नही मिलेगा। 
  • अगर आवेदन करते समय कोई भी गलती होती है तो इस स्थिति में आने वाली किस्त अटक जाएगी इसलिए आपके खाते में किस्त आए इससे पहले आपको लाभार्थी लिस्ट को चेक कर लेना चाहिए। अगर लिस्ट में आपका नाम होगा तभी आपके अकाउंट में 13वी किस्त आएगी अन्यथा नहीं। 

कैसे चेक करें इंस्टॉलमेंट का स्टेटस

  • लाडली बहन योजना की किस्त आपके अकाउंट में आई है या नहीं, इसे चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन एवं भुगतान की स्थिति के लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया वेब पेज खुल कर आ जाएगा, जहां पर आपको लाडली बहन आवेदन क्रमांक किया समग्र सदस्य आईडी को इंटर करना होगा। 
  • अब दिए गए कैप्चा कोड को सही स्थान पर इंटर करके ओटीपी भेजें कि विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • अब आपकी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी मिलेगा, जिसे आपको दिए गए बॉक्स में भरना है और Search बटन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको आपके पेमेंट का स्टेटस अगली विंडो पर दिख जाएगा। 

Leave a Comment