Majhi Ladki Behin Yojana 2024: अब महाराष्ट्र की लाडली बहने बनेंगी आत्मनिर्भर, शुरू हुई योजना

Majhi Ladki Behin Yojana 2024: बीते 28 जून को पेश किये गए बजट के दौरान माझी लाडकी बहिन योजना 2024 को लॉन्च किया गया है। अब मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बाद महाराष्ट्र की महिलाओ को भी बनाया जायेगा आत्मनिर्भर। फाइनेंशियल इयर 2024-2025 के महाराष्ट्र के बजट में इस योजना का ऐलान किया जा चुका है। अगर आप भी महाराष्ट्र की स्थायी निवासी महिला हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है… 

Majhi Ladki Behin Yojana 2024 क्या है

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की तरफ से राज्य की महिलाओ की आर्थिक सहायता के लिए मुख्यमंत्री Majhi Ladki Behin Yojana 2024 शुरू करने की घोषणा की जा चुकी है। इस योजना के जरिये लाभार्थी पात्र महिलाओ को 1500 रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जायेगी। लाभराशि DBT के माध्यम से डायरेक्ट लाभार्थी महिलाओं के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी। योजना के अंतर्गत राज्य की पात्र महिलाओं को Majhi Ladki Behin Yojana Online Apply करना होगा जिसके बाद वो योजना से जुड़ा लाभ प्राप्त कर सकती हैं। आपको बता दे ये योजना 1 जुलाई से लागू की जा चुकी है। 

Majhi Ladki Behin Yojana 2024 का मुख्य उद्देश्य

माझी लाडकी बहन योजना, मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार की तरफ से शुरू की गई लाडली बहन योजना से प्रेरित होकर शुरू की गई है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं की छोटी-छोटी जरूरत को पूरी करने के लिए सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता दी जाएगी। इससे महिलाएं अपनी छोटी जरूरत के लिए किसी पर भी निर्भर नहीं होगी। सरकार की तरफ से 1500 रुपए की आर्थिक सहायता महिलाओं को प्रदान की जाएगी। 

इन महिलाओ को मिलेगा लाभ

जो महिलाएं महाराष्ट्र राज्य की मूल निवासी है उन्हें योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करना होगा, जिसके बाद उन्हें लाभ प्राप्त हो सकता है। एक बात ध्यान रहे कि ऑनलाइन आवेदन करते समय कोई भी गलती ना हो, वरना आवेदन निरस्त भी किया जा सकता है। मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहन योजना के तहत 21 वर्ष से 60 वर्ष की सभी महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। 

Majhi Ladki Behin Yojana 2024 की पात्रता

महाराष्ट्र सरकार की तरफ से शुरू की गई मांझी लाड़की बहन योजना 2024 के तहत लाभ उठाने वाली महिलाओं को पात्रता मानदंड के बारे में पता होना चाहिए, जो कि इस प्रकार से है… 

  • इस योजना को महाराष्ट्र राज्य की स्थाई निवासी महिलाओं के लिए शुरू किया गया है। 
  • ऐसी महिलाएं जिनकी उम्र 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच है वह इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं। 
  • आर्थिक रूप से गरीब, कमजोर वर्ग की निराश्रित या विधवा महिलाओं को इस योजना के तहत प्राथमिकता दी जाएगी। 
  • आवेदन करने वाली महिला की परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। 
  • महिला या उसके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी ना करता हो और ना ही आयकर दाता हो। 
  • महिला का बैंक अकाउंट आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से लिंक होना जरूरी है, वरना इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। 
  • आवेदन करने वाली महिला के पास आवश्यक दस्तावेज जैसे कि आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, जाति प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज की फोटो होना जरूरी है। एक भी डॉक्यूमेंट ना होने की स्थिति में महिला का आवेदन निरस्त किया जा सकता है। 

Majhi Ladki Behin Yojana 2024 का सेलेक्शन प्रोसेस

माझी लाडकी बहन योजना 2024 महाराष्ट्र राज्य की एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना साबित हो सकती है। महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए हर महीने ₹1500 राज्य सरकार की तरफ से दिए जाएंगे। आपको बता दें इस योजना के शुरू होने के बाद राज्य सरकार को सरकारी खजाने से 15000 करोड़ से 20000 करोड रुपए तक एक्सपेंड करना पड़ सकता है। इस योजना से राज्य की करीब डेढ़ करोड़ महिलाओं को लाभ मिल सकता है। इस योजना में महिलाओं का चुनाव उनके परिवार और उनकी आर्थिक स्थिति के आधार पर किया जाएगा। राज्य के मुख्यमंत्री की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार माझी लाडकी Majhi Ladki Behin Yojana 2024 के तहत पीले और ऑरेंज राशन कार्ड धारक महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। 

क्या है योजना से जुड़े लाभ? 

बीते 28 जून को महाराष्ट्र के बजट में इस योजना को लेकर अनाउंसमेंट किया गया। इस योजना के बहुत से लाभ है जैसे कि… 

  • योजना के तहत मिलने वाले 1500 रुपए से लाभार्थी महिला को आर्थिक मदद मिलेगी। जिससे वो अपने छोटे-मोटे काम आसानी से निपटा पाएंगी।
  • इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की महिला को सरकार की तरफ से लाभ दिया जाएगा।
  • ये योजना काफी हद तक गरीब महिलाओं की निर्धनता को दूर कर सकती है।
  • सरकार की तरफ से हर साल 46000 करोड़ रुपये की फंडिंग उपलब्ध कराई जाएगी। महिला को आर्थिक सहायता मिलेगी, जिससे उनके सशक्तिकरण में मदद मिलेगी। 
  • Majhi Ladki Behin Yojana 2024 से सीधे डेढ़ करोड़ महिलाओं को लाभ होगा। इस योजना का लाभ सीधे तौर पर महिलाओं के अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा इसलिए योजना मे घालमेल होने की कोई भी संभावना नहीं है। 

Majhi Ladki Behin Yojana 2024 आवेदन प्रक्रिया

1 जुलाई से महाराष्ट्र सरकार की ये योजना लागू की जा चुकी है लेकिन अभी आवेदन प्रक्रिया के बारे में कोई भी डिटेल शेयर नहीं की गई है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही सरकार की तरफ से आवेदन प्रक्रिया की डिटेल शेयर कर दी जाएगी जैसे ये पता चल पाएगा कि योजना के तहत आवेदन ऑनलाइन होगा या ऑफलाइन, इसके लिए महिलाओं को कुछ वक्त तक और इंतजार करना पड़ सकता है।

Leave a Comment