Lakhpati Didi Yojana, आज की महिलाओं की तरक्की का एक नया रास्ता, सरकार देगी पूरे 5 लाख रुपए की सहायता, जानिए आवेदन प्रक्रिया की डिटेल्स

भारतीय सरकार महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के उद्देश्य से बहुत सी योजनाएं पूरे देश भर में चला रही है। महिलाओं को वित्तीय सेवाओं से जोड़ना और आर्थिक रूप से मजबूत करना ही सरकार का प्रमुख लक्ष्य है। इस वजह से सरकार की तरफ से Lakhpati Didi Yojana चलाई जा रही है। इस योजना के तहत महिलाओं को न सिर्फ आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा रहा है, बल्कि उन्हें आगे के जीवन में तरक्की का एक नया रास्ता दिखाया जा रहा है। योजना के तहत 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता सरकार की तरफ से महिलाओं को दी जा रही है। अगर आप भी लखपति दीदी योजना का लाभ उठाना चाहती है तो आज हम इस आर्टिकल में आपको इसकी पूरी डिटेल्स देने जा रहे हैं… 

Lakhpati Didi Yojana के तहत मिलेगा ₹500000 का ब्याज मुक्त लोन

भारत की महिलाओं को वित्तीय सेवाओं का लाभ उठाने के लिए सरकार की तरफ से बहुत सी योजनाएं चलाई जा रही हैं। कुछ योजनाएं राज्य स्तरीय हैं और कुछ योजनाएं केंद्र सरकार की तरफ से शुरू की गई है। इन सभी योजनाओं का मुख्य उद्देश्य है महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुधारना और उन्हें आर्थिक रूप से संबल और सशक्त करना। बात करें Lakhpati Didi Yojana की तो इसे 23 दिसंबर 2023 को राजस्थान में शुरू किया गया। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और संबल बनाना है और उनके उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें विभिन्न अवसर प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से जो महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी है उन्हें रोजगार में आगे बढ़ाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। योजना के तहत करीब 2 करोड़ महिलाओं को लाभ दिया जा सकता है, जिससे उनका सशक्तिकरण हो और आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ावा मिले। जो महिलाएं स्वयं का रोजगार शुरू करना चाहती है और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं वो लखपति दीदी योजना का लाभ उठा सकते हैं। 

क्या है Lakhpati Didi Yojana का मुख्य उद्देश्य? 

लखपति दीदी योजना का मुख्य उद्देश्य है महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता दिलाना और उन्हे व्यापारिक उद्यमिता की दिशा में प्रोत्साहित करना। ताकि वो अपने पैरों पर खड़ी हो सके और उन्हें अपने खर्चों के लिए किसी और पर निर्भर न रहना पड़े। महिलाओं के व्यापारिक सपनों को साकार करने के अवसर प्रदान करती है– लखपति दीदी योजना। 

Lakhpati Didi Yojana के लाभ

  • लखपति दीदी योजना के तहत सभी महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाता है। 
  • महिलाओ के लिए शुरू की गयी इस योजना के तहत 2025 तक सरकार की तरफ से सभी महिलाओं को लाभ देने का एक लक्ष्य रखा गया है। 
  • योजना के अंतर्गत 20,000 नई महिलाओं को स्वयं समाप्त सहायता समूह से जोड़ा जाएगा ताकि वो अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सके। 
  • इस योजना के तहत व्यवसाय प्रशिक्षण, ऋण सुविधा, बीमा कवरेज और अन्य लाभ दिए जाते हैं।
  • Lakhpati Didi Yojana के अंतर्गत हर महिला की सालाना आय एक लाख रुपए से ऊपर तक पहुंचाई जाएगी। इतना ही इस योजना के तहत इंश्योरेंस कवरेज, एंटरप्रेन्योरशिप सपोर्ट, माइक्रो क्रेडिट सुविधा, फाइनेंशियल लिटरेसी, वर्कशॉप्स सेविंग इंसेंटिव्स, और डिजिटल फाइनेंशियल इंक्लूजन जैसे लाभ महिलाओं को दिए जाते हैं। 

लखपति दीदी योजना  की पात्रता

  • लखपति दीदी योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन करने वाली महिला भारत की मूल निवासी होनी चाहिए। 
  • इस योजना के तहत वहीं महिलाएं आवेदन कर सकती हैं जिनके पास आवश्यक दस्तावेज है। आवश्यक दस्तावेजों में शामिल है मोबाइल नंबर,  आधार कार्ड से लिंक बैंक खाता, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र और महिला का आधार कार्ड। 
  • महिला की उम्र कम से कम 18 वर्ष या अधिक होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी ना करता हो। 
  •  इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए महिला को किसी स्वयं सहायता समूह से जुदा होना जरूरी है। 

कैसे करे आवेदन

आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन है इसके लिए आपको अपने दस्तावेज लेकर क्षेत्रीय स्वयं सहायता समूह कार्यालय में जाकर बिजनेस प्लान और दस्तावेजों को जमा करना होगा।  दस्तावेजों की चेकिंग की जाएगी उसके बाद अप्रूव किया जाएगा। अगर आपके द्वारा दी गई कोई भी जानकारी गलत होती है तो आपका फॉर्म रिजेक्ट भी हो सकता है। 

योजना की पूरी डिटेल के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं। 

Leave a Comment