Ladli Behna Yojana 2024 15th Instalment: मुख्यमंत्री ने बताया इस दिन आ रहे हैं लाडली बहनों के खाते में ₹1500

Ladli Behna Yojana 2024 15th Instalment: यदि आप मध्य प्रदेश राज्य की निवासी महिला है और आपने लाडली बहना योजना के तहत आवेदन किया था तो आपको भी इंतजार होगा मध्य प्रदेश की लाडली बहन योजना की 15वीं किस्त का। ये किस्त कब जारी की जाएगी और किस्त के तहत ₹1500 महिलाओं के अकाउंट में कब ट्रांसफर किए जाएंगे इस संबंध में आज हम इस आर्टिकल में आपको पूरी डिटेल्स देंगे। मिल रही मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की तरफ से ये ऐलान किया जा रहा है कि लाभार्थियों के खाते में इस बार रक्षाबंधन और सावन के शगुन के तौर पर 250 रुपए एक्स्ट्रा ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री की तरफ से ये जानकारी उनके ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट करके दी गई यानि इस बार मध्य प्रदेश की महिलाओं का रक्षाबंधन होने वाला है खास। फैलेगी खुशियों की बहार, त्योहार पर मिलेगा मुख्यमंत्री की तरफ से लाडली बहनों को बड़ा उपहार। चलिए जानते हैं कि कब महिलाओं के अकाउंट में ₹1500 ट्रांसफर किए जाएंगे? 

अगस्त मे जारी होगी Ladli Behna Yojana 2024 15th Instalment

लाडली बहन योजना की 15वीं किस्त कब जारी होगी इस संबंध में मध्य प्रदेश की महिलाओं में बहुत ही उत्सुकता है। बड़ी बेसब्री से महिलाओं को इंतजार है लाडली बहन योजना की 15वीं किस्त का क्योंकि ये स्पेशल होने वाली है। 15th Installment के रूप में 250 रुपए अतिरिक्त महिलाओं के अकाउंट में ट्रांसफर किए जाएंगे जो कि रक्षाबंधन और सावन के त्यौहार का शगुन होगा। अगस्त के महीने में 15th Instalment जारी की जानी है। डेटा के मुताबिक 15वी किस्त का लाभ लगभग 1.29 करोड़ लाभार्थी महिलाओं को मिलेगा। लाडली बहना योजना के तहत जारी की जाने वाली किस्त की लाभ केवल उन महिलाओं को मिलता है जो विवाहित हैं या जिन्होंने 21 वर्ष की आयु पूरी कर ली है। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार 10 अगस्त की बजे 1 अगस्त को ही 15वीं किस्त जारी कर दी जाएगी। 

जल्द ही शुरू होगा तीसरे चरण का आवेदन

लाडली बहन योजना के संबंध मे 15वीं किस्त के अलावा एक और जानकारी भी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की तरफ से ट्विटर यानि X के माध्यम से दी गई और वो ये कि योजना के तीसरे चरण का आवेदन जल्द ही शुरू किया जाने वाला है। तीसरे चरण के तहत आवेदन कब शुरू किया जाएगा इस संबंध आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। जो लाडली बहने इस योजना का लाभ नहीं उठा पाई है उनके लिए तीसरे चरण का आवेदन जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसके बाद उनके अकाउंट में भी लाडली बहन योजना के तहत जारी की जाने वाली लाभ राशि का लाभ प्रदान किया जाएगा। अभी तक लाडली बहन योजना के तहत जिन महिलाओं ने आवेदन किया है उनके खाते में 14 किस्तें भेजी जा चुकी हैं। हर महीने की 5 से 10 तारीख के बीच सरकार लाभ राशि ट्रांसफर करती है। बैंक ने आपके खाते में लाभ राशि का भुगतान किया है या नहीं इस संबंध में आप ऑनलाइन डिटेल्स चेक कर सकते हैं। 

कब बढ़ाई जाएगी लाभ राशि? 

लाडली बहन योजना को शुरू करने से पहले मध्य प्रदेश राज्य की सरकार ने महिलाओ से ये वादा किया था कि धीरे-धीरे लाभ राशि बढ़ाकर ₹3000 कर दी जाएगी। जब ये योजना शुरू की गई थी तो लाभ राशि ₹1000 थी इस धीरे-धीरे बढ़कर 1250 रुपए कर दिया गया। इस समय लाडली बहनों के अकाउंट में लाभ के तौर पर 1250 रुपए की राशि जारी की जाती है। कांग्रेस की तरफ से लगातार ये दबाव बनाया जा रहा है कि लाभ राशि को बढ़ाकर ₹3000 किया जाए। फिलहाल अगस्त के महीने में ₹1500 ट्रांसफर कराए जाएंगे। अब देखना ये है कि मध्य प्रदेश सरकार योजना की लाभ राशि में बढ़ोतरी कब करेगी लेकिन अब तक सरकार ने जो वादे किए थे उन्हें निभाया है, इसलिए ये उम्मीद की जा सकती है कि लाभ राशि को ₹3000 कर दिया जाएगा। 

2023 मे भी की गयी थी लाभराशि मे बढ़ोत्तरी

मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से शुरू की गई योजना Ladli Behna Yojana 2024 15th Instalment जल्द ही महिलाओं के अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी। 2023 में भी इसी समय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी की तरफ से 250 रुपए बढ़ाए गए थे और बहनों को राखी का तोहफा दिया गया था। इसी तर्ज पर 2024 में भी मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री ने लाभ राशि बढ़ाई। कैबिनेट की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने ये भी कहा कि देश में सावन के महीने का काफी महत्व है इसलिए राज्य के बहनों को सावन के महीने में ₹1500 भेजे जाएंगे। इतना ही नहीं इस महीने का महत्व बताते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने समस्त जनप्रतिनिधियों को मध्य प्रदेश की लाडली बहनों से राखी बंधवाने के लिए कहा। इस प्रकार से ऐसा कहा जा सकता है की बढ़ी हुई लाभ राशि मुख्यमंत्री की तरफ से महिलाओं के लिए रक्षाबंधन का तोहफा होगा। 

महिलाओं को मिलेगी आर्थिक संबलता

लाडली बहन योजना को शुरू करने का एक मुख्य उद्देश्य था मध्य प्रदेश की लाडली बहनों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना। वो अपने छोटे-मोटे खर्चे को निपटा सके उन्हें किसी और पर डिपेंड ना रहना पड़े इसलिए इस योजना की शुरुआत की गई थी। मध्य प्रदेश सरकार के वादे के मुताबिक धीरे-धीरे इस योजना की लाभ राशि बढ़ाकर ₹3000 कर दी जाएगी। इसके बाद महिलाओं को सालाना 36000 रुपये का फायदा होगा। इस धनराशि से महिलाएं अपना छोटा-मोटा व्यापार शुरू कर सकती हैं और अपने पैरों पर खड़ी हो सकती हैं।

Leave a Comment