Har Ghar Tiranga 2024: अब हर इंडियन को सरकार की तरफ से मिलेगा मुफ्त में सर्टिफिकेट, बस करना होगा ये छोटा सा काम

अगर आप भारतीय हैं तो आपके लिए खबर बहुत महत्वपूर्ण हो सकती है क्योंकि Har Ghar Tiranga 2024 अभियान अब जन-जन आंदोलन बन गया है। जिसमें हर भारतीय को भाग लेना चाहिए। हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट क्या है? इसे बहुत कम ही लोग जानते है। भारत में 15 अगस्त राष्ट्रीय एकता और अखंडता को दर्शाता है। ये दिन भरपूर उत्साह के साथ मनाया जाता है। आज हम आपको इस स्कीम के बारे में पूरी डिटेल्स देंगे। इसलिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें और इस योजना में भाग लेकर मुफ्त में सरकारी सर्टिफिकेट प्राप्त करें

क्या है Har Ghar Tiranga 2024 अभियान? 

हर नागरिक अपने-अपने घरों में भी 15 अगस्त का त्योहार मनाए ये सुनिश्चित करने के लिए सरकार की तरफ से Har Ghar Tiranga अभियान आज से 2 साल पहले शुरू किया गया। प्रधानमंत्री मोदी जी ने हर Har Ghar Tiranga अभियान की शुरुआत की। आज के समय में ये अभियान बहुत बड़े लेवल पर धूमधाम से किया जाता है। 15 अगस्त 2024 77वे स्वतंत्रता दिवस के रूप मे मनाया जा रहा है, जिसमें सरकार की तरफ से हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट बनवाने का ऐलान किया गया है। सर्टिफिकेट मुफ्त में ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है। 

हर भारतीय नागरिक के लिए शुरू किया गया Har Ghar Tiranga

हमारे देश के केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह की तरफ से ये अपील की गई है कि हर भारतीय हर घर तिरंगा अभियान में बढ़ चढ़कर भाग ले। यह अभियान एक राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है यह अभियान इस बात का प्रतिक्रिया की भारत में बुनियादी एकता और अखंडता है भारत का हर व्यक्ति अपने देश के प्रति समर्पित है। 

Har Ghar Tiranga 2024 अभियान कब शुरू होगा 

हर घर तिरंगा अभियान 9 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा जो #HarGharTiranga के नाम से ट्रेंड करेगा। राष्ट्रीय ध्वज निष्ठा, शांति और त्याग का प्रतीक है। जिसके माध्यम से आजादी के नायकों को भी याद किया जाता है। राष्ट्रीय ध्वज राष्ट्रीय शांति एकता और अखंडता का प्रतीक है इस अभियान के तहत हम सिर्फ न सिर्फ आजादी के नायकों को याद करते हैं बल्कि राष्ट्र के प्रति अपना सम्मान भी व्यक्त करते हैं। 

कैसे मिलेगा सर्टिफिकेट

हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर नागरिक को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर लेकर ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पिक्चर को अपलोड करना होगा। जब पिक्चर अपलोड हो जाएगी तब व्यक्ति सर्टिफिकेट प्राप्त करने का हकदार है। सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए कहीं भी जाने की जरूरत नहीं होगी ऑनलाइन माध्यम से सर्टिफिकेट को डाउनलोड किया जा सकता है। ये सर्टिफिकेट बहुत अमूल्य है जो ये दर्शाता है कि आप अपने राष्ट्र के कर्तव्य के प्रति कितने प्रतिबद्ध हैं। सर्टिफिकेट के लिए आपको कोई पैसा नहीं खर्च करना होगा। 

उत्तर प्रदेश में भी जोरों शोरों से शुरू किया जाएगा यह अभियान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर इस संबंध में एक बैठक भी की गई, जिसमें Har Ghar Tiranga कार्यक्रम की समीक्षा भी की गई। मिल रही जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर Har Ghar Tiranga चलाया जाएगा। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री की तरफ से काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव की भी जानकारी दी गई है, जिसके दौरान उन ऐतिहासिक घटनाओं को याद किया जाएगा जो काकोरी ट्रेन एक्शन के समय हुई थी। इस तरह से उत्तर प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान धूमधाम से मनाया जाने वाला है। 

स्टेप बाय स्टेप जाने सेल्फी अपलोड करना

  • अगर आप ये जानना चाहते हैं कि इस अभियान ने कैसे भाग लेना है तो हम आपको बता दे Har Ghar Tiranga के तहत सेल्फी अपलोड करने के लिए सबसे पहले आपको ऑफिशियल पोर्टल खोलना होगा। 
  • ऑफिशियल पोर्टल में आपको “अपलोड सेल्फी विद फ्लैग(Upload Selfie With Flag)” का एक ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना है। 
  • अब दिए गए बॉक्स में आपको अपना नाम एंटर करना है और ब्राउज़ में जाकर फोटो अपलोड करनी है। 
  • आखिर में आपको सबमिट विकल्प पर क्लिक करना होगा इस तरह से आप आसानी से घर बैठे सेल्फी अपलोड कर सकते हैं। 

Har Ghar Tiranga का सर्टिफिकेट डाउनलोड

  • सेल्फी अपलोड करने के बाद आपको दिए गए प्रोसीड विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद आपके सामने एक छोटा सा रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा। 
  • फॉर्म को ध्यान पूर्वक पढे और सभी जानकारी सही-सही भरकर सबमिट ऑप्शन पर क्लिक कर दे। 
  • अब आपके सामने एक शपथ पत्र(Take Pledge) खुलेगा जिसे आपको ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए बॉक्स में टिक करके सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
  • अब आपके सामने सर्टिफिकेट ओपन हो जाएगा इसके बाद आपको नीचे की तरफ डाउनलोड का भी विकल्प दिखाई देगा। 
  • Download पर क्लिक करके आप सर्टिफिकेट को आसानी से घर बैठे डाउनलोड कर सकते हैं। 
  • सर्टिफिकेट बिल्कुल मुफ्त है आपको एक भी पैसा सबमिट नहीं करना है। 
  • अगर आप इस अभियान में भाग लेना चाहते हैं तो आपको 9 अगस्त से 15 अगस्त के बीच में अपनी सेल्फी अपलोड करनी होगी। 

Leave a Comment